पीरियड्स के असहनीय दर्द को दूर करता है ये तेल, जानें कैसे क्या करना है?

पीरियड्स के असहनीय दर्द को दूर करता है ये तेल, जानें कैसे क्या करना है?

सेहतराग टीम

मासिक धर्म या पीरियड्स, जिसका सामना हर महिला को करना पड़ता है। मासिक धर्म या पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों होती हैं और इन परेशानियों से हर महिला को गुजरना पड़ता है। जैसे पीरियड्स के दौरान बहुत ही असहनीय दर्द होता है और इस दर्द की पीड़ा को कहीं न कहीं हर महिला को सहन करना पड़ता है। ये पीरियड्स तीन से पांच दिन तक रहता है। इसमें असहनीय दर्द होता है और पेट में ऐंठन का भी सामना करना पड़ता है। जब ज्यादा दर्द होता है तो कई महिलाएं दवाओं का भी सेवन करती है। उसके बावजूद भी उन्हें आराम नहीं होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कुछ तेल ऐसे हैं जो उनकी इस ऐंठन व दर्द की समस्या में राहत देने का काम कर सकते हैं। शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

पढ़ें- नेचुरल तरीकों से टालें मासिक धर्म, यह भी जानें इससे बॉडी पर क्या होगा असर?

दरअसल, लैवेंडर ऑयल पीरियड्स में होने वाले दर्द में राहत देने में काफी कारगर माना जाता है। इसमें कई चिकित्सीय गुण होने के कारण ये दर्द में काफी आराम पहुंचाने के लिए जाना जाता है। साथ ही इसमें एंटी फ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन और दर्द निवारक की तरह काम करते हैं। इसलिए इसे पीरियड में होने वाले दर्द व ऐंठन के लिए काफी सही माना जाता है।

बाजार में ये तेल आसानी से उपलब्ध है, जिसकी मदद से पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द में आपको काफी आराम मिल सकता है। आपको इस तेल की कुछ बूंदे लेकर हल्के हाथ से अपने पेट पर मालिश करनी है, और इसके बाद पांच से दस मिनट तक पेट पर सिकाई भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

पीरियिड्स के दौरान जब महिलाओं के पेट में ऐंठन व दर्द होता है, तो कई अन्य चीजें जैसे- सिरदर्द होना, काफी तनाव महसूस होना और नींद न आने जैसी दिक्कतें भी होती हैं। इन सब समस्याओं में आराम दिलाने में भी ये तेल आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके अलावा दालचीनी का तेल भी आपके काफी काम आ सकता है। इसलिए इसके तेल की मालिश भी आपको दर्द में आराम पहुंचा सकती है।

इन दोनों तेल के अलावा लौंग का तेल भी दर्द व ऐंठन में काफी कारगर माना जाता है, क्योंकि लौंग के तेल की तासीर काफी गर्म होती है। आपको करना ये है कि दोनों हाथों में थोड़ा सा ये तेल लेकर पेट के नीचे हल्के हाथों से थोड़ी देर तक मसाज करनी है। इसके अलावा आप गुनगुने पानी में इस तेल की कुछ बूंदे डालकर उसमें पैर डालकर भी बैठ सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको दर्द व ऐंठन में आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें-

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से तुरंत राहत दिलाएगी ये कमाल की चाय

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।